लडकी से बात करने में डर लगता है तो क्या करे? | Ladki Se Baat karne Me Dar Lagta hai to kya kre

Ladki Se Baat karne Me Dar Lagta hai to kya kre

Ladki Se Baat karne Me Dar Lagta hai to kya kre  : आज के आर्टिकल में हम बात करने वाले है की, लड़की से बात करने में डर क्यों लगता है ?अगर लडकी से बात करने में डर लगता है तो क्या करे? जिससे आपका डर दूर हो जाये और आप लड़की से बिना डरे बात कर सके। तो इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे तरीके बताने वाले है जिससे आप बिना डरे, आप आसानी से लड़की बात करके, उसे इम्प्रेस कर सकते है।  

आजकल हर किसी को बहुत जल्दी प्यार हो जाता है कई बार लड़को को पहली नजर में ही लड़की पसंद आ जाती है। लेकिन जब बात होती है लड़की के पास जाकर बात करने की तो, लड़की से बात करने के नाम से ही लड़के डरने लग जाते है।

लड़की से बात करने के नाम से इतना ज्यादा नर्वस हो जाते हैं या घबरा जाते है की वो सोचने लगते हैं। मैं कैसे बात करूँगा? क्या बात करूँगा? कहीं अगर बात करने गया वो लडकी गुस्सा ना हो जाए, बुरा ना मान जाए। बेशक आप उस लडकी को बहुत ज्यादा चाहते हैं, बहुत पसंद करते हैं, लेकिन अपने डर की वजह से उस लडकी से बात नहीं कर पाते तो  आज के इस आर्टिकल में इसी बारे में बात करने वाले है की लड़की से बात करने में डर लगता है तो क्या करे, जिससे आप अपने इस डर को दूर कर सकते हो। 

 

 

लडकी से बात करने में क्यों डर लगता है ? | Ladki se baat karne me dar kyu lagta hai

अगर आपको लडकियों से बात करने में डर लगता है, घबराहट होती है, नर्वसनेस होती है। तो इसका सबसे बडा कारण होता है आपकी ओवरथिंकिंग। आप बहुत ज्यादा नेगेटिव सोचते हो, और अपने दिमाग में इतने उलटे सीधे ख्याल लाते रहते हो और सोचने लगते हो, उसी वजह से आपको लडकियों से बात करने में डर लगता है। 

आप सोचते हो की मैं लडकी से बात करने गया तो कहीं बुरा न माना जाए। इसी वजह से आप बात नहीं कर पाते हों। आपको इसी थॉट्स को दूर करना है जो आपकी ओवर थिंकिंग है। जिसकी वजह से आप बहुत ज्यादा नेगेटिव सोचते हो। उसको अगर आप कम कर लोगेना, तो आराम से आप किसी भी लडकी से बात कर सकते हो। 

 

लड़की से बात करने के डर को दूर करने के 5 तरीके

इन 5 तरीको की मदद से आप बिना डरे लड़की से बात करके, उसे आसानी से इम्प्रेस कर सकते है। 

1. लड़की से फ्रेंडशिप करने की कोशिश करो-

इसको दूर करने के लिए आप जब भी किसी लडकी से बात करने जाओ तो हमेशा दिमाग में ये सोचो की मुझे सिर्फ लडकी से बात करनी है और उसे दोस्त बनाना है। ये कभी मत सोचो की लडकी को गर्लफ्रेंड बनाना है क्यों की लडकी आपको देखते ही आपके इरादे समझ जाएगी।

 

2. ऐसा फ्रेंड ग्रुप ज्वॉइन करना है,जिसमें लडकी हो-

लडकी से बात करने में डर लगता है। इसकी वजह ये भी है कि आपके अंदर उतना कॉन्फिडेंस नहीं है जिसकी वजह से आप बिंदास होकर या खुलकर लडकी से बात कर सको। इसके लिए आपको अब ऐसा फ्रेंड ग्रुप ज्वॉइन करना होगा , जिसमें लडकी हो।

इससे क्या होगा कि जब आप ऐसे ग्रुप में रहोगे? तो बेशक आप उस लडकी से बात ना करो, लेकिन आप उसके थॉटस को समझोगे, उसकी बातों को समझोगे, उससे क्या होगा कि आपको लडकियों को समझने में थोडी सी आसानी होगी, और आप इससे लडकी को अच्छे से समझ पाओगे।

आप जब लडकी वाला ग्रुप ज्वॉइन करोगे और अपने फ्रेंड सर्किल में लडकियों से बात करोगे तो धीरे धीरे आपका जो कॉन्फिडेंस लेवल है, काफी ज्यादा बढ़ जाएगा। आपको जो लडकी से बात करने में डर लगता है, घबराहट होती है वो धीरे धीरे दूर हो जाएगी। 

 

3. नए- नए लोगों से बात करो-

अगर आपको डर लगता है तो इसको दूर करने के लिए आप नए नए लोगों से बात करो। इससे क्या होगा की आपकी जो शर्म हैना वो बिलकुल दूर हो जाएगी क्योंकि कुछ लडके इस वजह से भी बात नहीं कर पाते हैं की वो लोगों से बात करने में शर्माते हैं। जब आप नए नए लोगों से बात करोगे तो उससे आप का डर खत्म होगा,

इससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा और साथ ही आप लडकियों से अच्छे से बात कर पाओगे, और उन लडकों के बराबर आ जाओगे। जो लडके बिंदास होते हैं, जिनके अंदर कॉन्फिडेंस कूट कूट के भरा होता है, जो लडकियों से खुलकर बात कर लेते हैं तो इस तरह से आप किसी भी लडकी से बात करते समय ,अपने अंदर के डर को खत्म कर सकते हो।

 

4. लड़की से नोर्मल्ली बात करो –

pexels-katerina-holmes-5911003

जब आप लड़की से बात करने जा रहे हो तो उसके पास जाने से पहले, आप अपने दिमाग में बहुत ज्यादा कुछ सोचकर मत जाओ। बस आप इतना सोचो की आप लड़की के पास जाओगे और लड़की से नॉर्मल सा हैलो करोगे। उसके सामने खुद को इंट्रोड्यूस करवाओगे और लड़की से उसका नाम पूछोगे सिंपल।

बस आपको इतना ही करना और ये बहुत बहुत ही ज्यादा सिंपल है। इसी वजह से तो मैं आपको बस यही चीज़ बोलने के लिए बोल रहा हूँ क्योंकि जब आप उसके सामने जाकर उससे इतनी ही बात करोगे, तो आपके अंदर ऑटोमेटिकली कॉन्फिडेंट आ जाएगा।

यहाँ फर्स्ट टाइम में आप बहुत ज्यादा टाइम तक बात नहीं कर पाओगे। अगर आप बात को दो  मिनट तक भी खींच देते हो ना,  तो ये आपके लिए ना ये बहुत ही बड़ी अचीवमेंट होगी।

 

5. लड़की के पास जाकर बात करो –

जब लड़के लड़की के पास जाते है, उनसे बात करने तो उनका डर बहुत ही ज्यादा बढ़ने लगता है। क्योंकि कई  बार लड़की हमारे सामने खड़ी होती है और आसपास बहुत सारे लोग खड़े होते है और आप सोचते रहते हो की आस पास के लोगो को जाने दो तभी मैं बात करूँगा। आज बात करूँगा,कल बात करूंगा। अगर आप ये सारी चीजें सोचोगे तो आप कभी भी लड़की से बात नहीं कर पाओगे।

आपने ये चीजें नोटिस किया होगा कि जो लड़के ने ये चीजें सोचते हैं कि ये जाएगी तब मैं बात करूँगा, वो जाएगी तब मैं बात करूँगा। ऐसे में क्या होता है कि बाकि तो जाते नहीं है। वह लड़की भले ही चल जाती है तो आपको ज्यादा लोगों पर ध्यान नहीं देना है। आपको बस लड़के पर फोकस करना है क्योंकि सिंपल सी बात है। 

अगर आप  उस लड़की से बात करने जाते तो कोई भी ऐसी वैसी सीन क्रियेट नहीं होने वाली, क्योंकि आप कोई भी गलत चीज़ तो नहीं कर रहे हो। वहाँ पर नॉर्मल्ली लड़के से जाकर के बात कर रहे हो। और एक बात अगर आप लड़की से बात नहीं करोगे, तो आपकी बात कैसे बनेगी? बात करोगे तभी तो बात बनेगी। 

मैं उम्मीद करता हूँ कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको लड़की से बात करने में ज्यादा डर नहीं लगेगा। आप इन टिप्स को अपना कर अपने डर को आसानी से दूर कर सकते हो। अगर अब आपके मन में कोई भी डाउट या सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करे मैं आपकी हेल्प जरूर करूँगा।

 

Scroll to Top